10 may 2021 current affairs
1. असम राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसे चुना गया गया, आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ?
उत्तर : हिमंत बिस्व सरमा।
2. किस अभिनेता एवं युट्यूबर का कोरोना की चपेट में आने से 35 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : राहुल वोहरा।
3. दुनिया की नम्बर एक टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी को हराकर किसने मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया है?
उत्तर : एरिना सबालेंका।
4. लेबर पार्टी के किस नेता को दूसरी बार लंदन के मेयर के रूप में चुना गया है?
उत्तर : सादिक खान।
5.
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 3,६६,902 (3751 मौतें).
10. साहित्य अकादमी भाषा से सम्मानित कुमाउँनी साहित्य के पुरोधा का 80 वर्ष की उम्र में लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया उनका नाम क्या था?
उत्तर : मथुरादत्त मठपाल।
11. नेपाल की कौन से पर्वतारोही दुनिया की सबसे ऊँची छोटी माउन्ट एवरेस्ट पर 25 बार चढ़ने वाले दुनिया के पहले पर्वतारोही बन गए हैं?
उत्तर : कामी रीता शेरपा।
12. किस देश ने कोरोना कहर को देखते हुए अगस्त में होने वाले मध्यावधि चुनाव को स्थगित कर दिया है?
उत्तर : अर्जेंटीना।
13. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना से लड़ने के लिए किस चीनी वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है?
उत्तर : सिनोफार्मा।
14. पाकिस्तान में किस हिन्दू महिला ने पहली बार प्रतिष्ठित सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेज (सीएसएस) की परीक्षा पास की है?
उत्तर : सना रामचंद।
15. केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है?
उत्तर : एन. रंगास्वामी।
16. जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्य न्यायधीश जस्टिस गीता मित्तल को इंटरनेशनल एशोसिएशन ऑफ़ वीमेन जजेस द्वारा किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : अर्लिने पच्त ग्लोबल विजन पुरस्कार 2021.
17. इंटरपोल ने दुनिया भर में चोरी की गयी सांस्कृतिक संपत्ति की पहचान के लिए किस ऐप को लॉन्च किया है?
उत्तर : ID-Art.
18. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 4,01,217.
19. टोक्यो ओलम्पिक के लिए विनेश, अंशु मलिक और सोनम मलिक, के बाद क्वालीफाई करने वाली चौथी महिला पहलवान बन गयीं हैं?
उत्तर : सीमा बिस्ला।
20. हिंदुस्तानी व पाश्चात्य संगीत पर अच्छी पकड़ रखने वाले किस प्रसिद्ध संगीतकार का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : वनराज भाटिया।
21. भारतीय मूल के विख्यात इम्यूनोलॉजिस्ट प्रोफ़ेसर संजय घोष को किसके लिए चुना गया है?
उत्तर : नेशनल अकेडमी ऑफ़ साइंसेज (एनएएस)।
22. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्वामी चिन्मयानन्द के 105वें जन्मदिवस पर चिन्मय चैनल पर किसका उद्घाटन करेंगे?
उत्तर : टॉक्स ऑन गीता।
23. किस राज्य सरकार ने 10 से 24 मई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है?
उत्तर : राजस्थान राज्य सरकार।
24. किस वरिष्ठ पत्रकार का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया है?
उत्तर : शेष नारायण सिंह।
25. तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसने आज शपथ ली है?
उत्तर : एमके स्टालिन।
26. आज के दिन (7 मई) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : विश्व एथलेक्टिस दिवस।
27. चीन ने किस देश के साथ सभी आर्थिक समझौतों को निलंबित करने की घोषणा की है?
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया।
28. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 4,14,433 (3920 मौतें).
29. रायबरेली (यूपी) की सलोन विधानसभा सीट से विधायक व पूर्व मंत्री का कोरोना की चपेट में आने से निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : दल बहादुर कोरी।
30. विभिन्न देशों के बाद अब किस देश ने भारत से आने वाले यात्रियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है?
उत्तर : श्रीलंक
31. भारतीय नौसेना ने एशिया के विभिन्न देशों से तरल ऑक्सीजन व अन्य मेडिकल सप्लाई लाने के लिए किस अभियान को शुरू किया है?
उत्तर : ओपरेशन सेतु समुद्रम-2.
32. राष्ट्रिय लोकदल (आरएलडी) के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री का कोरोना की चपेट में आने से निधन हो गया उनका नाम क्या था?
उत्तर : चौधरी अजित सिंह।
33. मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही कौन सी बैंक प्राइवेट बैंक की श्रेणी में आ जाएगी?
उत्तर : आईडीबीआई बैंक।
34. रूस ने प्रतिबंधित कंटेंट न हटाने के कारण किस कंपनी पर 10 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है?
उत्तर : ट्विटर।
35. चेक गणराज्य की अंतर्राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय टेनिस से संन्यास ले लिया है उनका नाम क्या है?
उत्तर : बारबरा स्ट्राइकोवा।
36. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कितने करोड़ रूपए के कर्ज देने की घोषणा की है?
उत्तर : 50 हजार करोड़ रूपए।
37. भारतीय सेना ने किस जगह 01 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन करने वाले देश के पहले ग्रीन सोलर एनर्जी प्लांट की स्थापना की है?
उत्तर : सिक्किम।
38. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 4,12,618 (3980 मौतें).
39. स्टार इंडिया ने कोरोना राहत कार्यों के लिए कितने करोड़ रूपए दान में दिए हैं?
उत्तर : 50 करोड़ रूपए।
40. छिछोरे सहित कई हिंदी फिल्मों में काम करने वाली किस अभिनेत्री का कोरोना के कारण निधन हो गया है?
उत्तर : अभिलाषा पाटिल।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें